नेता प्रतिपक्ष का आसवनी को लेकर आंदोलन दिखावा : बाजवा

Spread the love

काशीपुर। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने नेता प्रतिपक्ष द्वारा चीनी मिल की सह इकाई आसवनी को लेकर किए आंदोलन को दिखावा बताया। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया। मंगलवार को बाजवा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यह आंदोलन नेता प्रतिपक्ष को मुख्यमंत्री आवास के सामने करना चाहिए था। लेकिन लोगों को गुमराह करने के लिए वह बाजपुर में आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा नेता प्रतिपक्ष ने मामले को लेकर अब तक सदन में भी मुद्दा नहीं उठाया है। इससे साफ प्रतीत होता है कि वह दिखावा कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा बाजपुर के 20 गांव की भूमि के मामले को नेता प्रतिपक्ष सदन में नहीं उठा पाए। कांग्रेस और भाजपा मिलीभगत कर अपनी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *