जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ले. जनरल सेनि.जेएस रावत के निधन पर गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया। कहा कि समाज सेवा के लिए दिया गया रावत का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। शोक व्यक्त करने वालों में ले. कर्नल सेनि बीएस गुसाईं, बीपी एस रावत, डीसी खंतवाल, राजेश नेगी आदि शामिल रहे।