नाटक के माध्यम से दी ईमानदारी से मेहनत करने की सीख

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के लोक कला संस्कृति निष्पादन केंद्र की ओर से आयोजित बाल रंग यात्रा के चौथे दिन परिस्कारम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जादुई छल्ला नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। नाटक का निर्देशन विवेक शर्मा एवं लव पंडित द्वारा किया गया।
नाटक के माध्यम से दिखाया गया कि जीत नाम का एक व्यक्ति अपने परिवार के लिए तांत्रिक से जादुई छल्ला लेता है और उसे अपने परिवार के सदस्यों को दे देता है। लेकिन जीत की एक बेटी को अपनी मेहनत और लगन पर भरोसा रहता है और वह जादुई छल्ला लेने से मना कर देती है। अपनी मेहनत के बल पर वह इंटरनेशनल क्विज प्रतियोगिता जीत जाती है और उसे अमेरिका जा कर पढ़ाई करने का मौका मिलता है। जबकि जादुई छल्ला पहनने वाले उसके परिवार के सदस्य दु:खी रहते हैं। अंत में जीत और अन्य सभी सदस्य जादुई छल्ला उतारकर फेंक देते हैं। इस नाटक के माध्यम से अंधविश्वास के बजाय ईमानदारी से मेहनत करने की सीख दी गई। मौके पर गढ़वाल विवि की पूर्व प्रोफेसर शशिकिरण पांडे, प्रो. डीआर पुरोहित आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *