शहर का माहौल खराब करने वालों पर हो कानूनी कार्रवाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में दुकान का नाम बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद महौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जन अधिकारी फोरम ने प्रशासन का ज्ञापन दिया। कहा कि ऐसे लोगों को चिह्रित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
इस संबंध में सदस्यों ने तहसील में पहुंचकर प्रशासन के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन दिया। फोरम के महासचिव भूपाल सिंह ने कहा कि कुछ दिन पूर्व शहर में दुकान का नाम बदलने को लेकन विवाद हुआ था। इसके बाद कई लोगों ने शहर में सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। कहा कि लोगों का इस तहर का कृत्य किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। जिन युवाओं ने सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए बीच-बचाव किया, पुलिस ने उन्हीं पर नामजद मुकदमें दर्ज कर दिए। जबकि उपद्रवियों पर अज्ञात के रूप में मुकदमा दर्ज किए गए। उन्होंने दीपक व विजय रावत के खिलाफ दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने व उपद्रवियों के खिलाफ नामजद मुकदमें दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करवाने की मांग की है। इस मौके पर अभिषेक, मनोज, अजय, दीपमोहन नेगी, विपिन नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *