विधिक प्राधिकरण ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। सतपुली तहसील में जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को कानूनी सेवा संस्था द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मंगलवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जिला विधिक प्राधिकरण पी एल वी पुष्पेन्द्र राणा द्वारा कानूनी सेवा संस्थानों के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने कोरोना काल के बाद सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही विधिक सहायता और विधिक की जानकारी तथा कानूनी सलाहकार जैंसे जमीनी विवाद, घरेलू विवाद सहित अनेक कानूनों की जानकारी दी। बताया कि जिला विधिक द्वारा गरीब असहाय लोगों को मुफ्त में क़ानूनी सहायता दी जाती है । उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) के बारे में बताते हुए कहा कि तंत्र की अवधारणा विवादों को सुलझाने के पारंपरिक तरीकों का विकल्प प्रदान करने में सक्षम है। एडीआर सिविल, वाणिज्यिक, औद्योगिक और परिवार आदि सहित सभी प्रकार के मामलों को हल करने की पेशकश करता है। इस मौके पर तहसीलदार सुधा डोभाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बी एफ बछवाण, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार सहित तहसील कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *