विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ

Spread the love

 

पिथौरागढ़। जीआईसी कोठेरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। मानवाधिकार दिवस के मौके पर पैरा लीगल वालियंटर (पीएलवी) बबीता मेहता विद्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान में नागरिकों को कई अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा का अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता अधिकार, अभिव्यक्ति का अधिकार सहित अन्य अधिकारों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने बढ़ते साइबर अपराध से भी बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कुछ जालसाज स्वयं को बैंक अधिकारी, एलआईसी कर्मचारी बताकर लोगों की खातों की जानकारी जुटाते हैं और उनके खातों में सेंध लगा रहे हैं। कहा जागरूकता से ही धोखाधड़ी से बचाव संभव है। उन्होंने अपने बैंक खातों की जानकारी, ओटीपी किसी से भी साझा नहीं करने को कहा है। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह धानिक ने कार्यक्रम को छात्र-छात्राओं के लिए लाभकारी बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *