चमोली जिले में दो स्थानों पर आयोजित होगें विधिक जागरूकता शिविर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद में दो बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पुनीत कुमार (सिविल जज/सचिव), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली ने बताया कि पहला शिविर 14 फरवरी, 2026 को शिव मंदिर प्रांगण, डुंग्री, तहसील थराली में प्रात: 10 बजे से और दूसरा शिविर 16 फरवरी, 2026 को बस स्टेशन/मेला स्थल, तहसील नन्दानगर (घाट) में प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में आम नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, न्यायिक सहायता, तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान एवं मार्गदर्शन भी किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली द्वारा जनपद वासियों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इन शिविरों का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *