विधिक शिविर में दी कानूनी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के सचिव सिविल सीनियर जज अकरम अली के दिशा निर्देशन पर पीएलबी सतपुली पुष्पेंद्र राणा के द्वारा सतपुली थाने में स्थानीय तथा अन्य राज्यों के मजदूरों के लिए विधिक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पीएलबी पुष्पेंद्र राण ने एसिड अटैक, नालसा, सालसा की योजनाएं और श्रम कानून तथा विधिक सेवा विधिक सहायता के बारे में बताया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सतपुली दीपक तिवारी ने साइबर क्राइम नशा अन्य कानून संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर सोहनलाल, पुलिसकर्मी संजय नेगी, तेज सिंह, महेंद्र कुमार, दीवान सुरेश बिष्ट, महिला पुलिसकर्मी ज्योति देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *