विद्यार्थियों को दी कानूनी जानकारी, बताए अधिकार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय सतपुली खैरासैंण में विधिक एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों, नि:शुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सिविल जज जूनियर डिवीजन सतपुली नेहा ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनी जानकारियां दी। उन्होेंने महिला अपराध तथा पोस्को एक्ट सहित बाल अपराध, शिक्षा का अधिकार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधिक साक्षरता से समाज में न्याय के प्रति जागरूकता आती है और हर व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है। इस मौके पर सतपुली के थाना प्रभारी जगमोहन रमोला ने शिविर में साइबर क्राइम और नशे से बचाव की जानकारी दी। प्रभारी प्राचार्य डॉ. राकेश ईष्टवाल, डॉ. विमल कुमार, डॉ. किशोरी लाल शाह, डॉ. विपिन चंद, डॉ. अवधेश उपाध्याय, डॉ. वीर सिंह, डॉ. अर्जुन रवि, डॉ. मनवीर सिंह, डॉ. हिमानी बिष्ट, विजया पंवार, नीरज, मनीष, अजय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *