मिरतोला में लगा विधिक साक्षरता शिविर

Spread the love

 

चम्पावत। राजकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय मिर

तोला में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को जिला जज कहकशा खान के निर्देशानुसार जिला सेवा प्राधिकरण सचिव हेमंत राणा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं, कानूनी जानकारी, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति की जानकारी दी गई। इस दौरान समाज कल्याण से आए हुए अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं, कानूनी जानकारी, साइबर अपराध, और नशे के दुष्परिणामों की से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला सेवा प्राधिकरण के सचिव हेमंत राणा ने छात्रों को जिला सेवा प्राधिकरण के बारे में बताया गया। यहां राउमावि के प्रधानाचार्या तुलसी राणा, सामश्रवा आर्या, समाज कल्याण के द्वारिका शर्मा रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *