भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के तत्वधान में मंगलवार को इंटरनेशनल एंटी करप्शन डे (भ्रष्टाचार मुक्त दिवस) रूप में मनाया गया। मंगलवार को कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत डांगी में पंचायत भवन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कानूनी प्रावधानों और रोकथाम उपायों की जानकारी दी गई।
मंगलवार को कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत डांगी में पंचायत भवन में पीएलवी जगमोहन डांगी एवं साजन सिंह नेगी द्वारा संयुक्त रूप में विधिक शिविर आयोजित किया गया। पीएलवी जगमोहन डांगी ने कानूनी प्रावधानों और रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को पोक्सो एक्ट, बैड टच, नशीली दवाओं के सेवन से दुष्प्रभाव, सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस दौरान बताया गया कि 12 दिसम्बर को लोक अदालत और 13 दिसम्बर को स्थाई लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। शिविर में राजस्व निरीक्षक सुदामा सिंह रावत, राजस्व उप निरीक्षक धीरज सिंह, दौलत सिंह बिष्ट, राउमा विद्यालय डांगी प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता रावत, शिक्षक दिनेश सिंह, शीतल भट्ट, वन विभाग से रबी चौधरी, फायर वाचक अजीत सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *