विधिक सेवा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार जनपद अल्मोड़ा में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण विधिक सेवा रथ द्वारा अल्मोड़ा जिले में तीन दिवसीय जागरूकता शिविर व प्रचार प्रसारों के लिए जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा कौशल किशोर शुक्ला के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा शचि शर्मा के निर्देशानुसार पैरा लीगल वलेंटियर भावना तिवारी व नीता नेगी द्वारा हरी झंडी दिखाकर विधिक सेवा रथ का अल्मोड़ा जिले में राजा आनन्द सिंह बालिका इंटर कलेज अल्मोड़ा चौराहे से शुभारम्भ किया गया व विद्यार्थियों की जागरूकता हेतु विधिक सेवा रथ से विधिक जागरूकता, लोक अदालत से संबंधित वीडियो दिखाई गई तथा पांडेखोला, स्यालीधार, कोसी बाजार, कठपुडिया, द्वारसों, मजखाली, गनियाद्योली में आमजन मानस को विधिक जागरूकता के विषय में जानकारी दी व ताड़ीखेत नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को जागरूकता हेतु विधिक सेवा रथ से विधिक जागरूकता, लोक अदालत से संबंधित वीडियो दिखाई गई। विधिक सेवा रथ में प्रथम दिवस पराविधिक स्वयंसेवक भावना तिवारी, नीता नेगी, हेमा लोहनी, मो़ वसीम, कांस्टेबल अरविन्द कुमार व कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यक्षेत्र, निशुल्क कानूनी सहायता तथा निशुल्क रूप से अधिवक्ता दिलाए जाने, महिलाओं के अधिकार इत्यादि विषयों पर जागरूक कर सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकें वितरित कर प्रचार प्रसार किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *