विधायक ने किया रिसकोटी-अमोली मोटरमार्ग का भूमि पूजन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत जुकणियों-अरखुण्ड से रिसकोटी-अमोली मोटर मार्ग का गुरुवार को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने भूमि पूजन किया। उन्होंने 2 करोड़ 2 लाख 80 हजार की लागत से बनने वाले इस मोटर मार्ग का निर्माण कार्य तय समय में पूरा किये जाने के निर्देश दिए।
विधायक कंडारी ने बताया कि नबार्ड वित्त पोषित योजना के तहत मलेथा-जाखधार मोटरमार्ग के किमी. 27 जुकणियों-अरखुण्ड से रिस्कोटी-अमोली मोटर मार्ग का ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। अब जल्द ही गांव के लोगों को वाहन सुविधा का लाभ मिलेगा। सड़क बनने से जहां लोगों को आवाजाही में सुविधा होगी, वहीं गांव में रोजगार के मौके भी बनेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्माणदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग अस्थाई प्रखंड घनसाली से जल्द मोटरमार्ग का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इधर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक विनोद कंडारी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। इस मौके पर ग्रामीण निर्माण विभाग अस्थाई प्रखंड घनसाली के अपर सहायक अभियंता नरेंद्र सिंह गुनसोला, मंडल अध्यक्ष विकास मेहरा, सुरेश चंद्र, पूर्व प्रधान सुमेर चंद्र, जोत सिंह रावत, पुलमा देवी, दर्शनी देवी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *