विधायक फत्र्याल ने की जनप्रतिनिधियों संग समीक्षा बैठक

Spread the love

-सभी विकास कार्य प्राथमिकता से पूरे होंगे
-क्षेत्र में लोगों को गुमराह करने वालों से रहे सतर्क
चम्पावत। विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान विधायक ने आने वाले विधान सभा चुनाव के लिए एकजुट होने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने विकास कार्य में रुकावट लाने वाले लोगों से सावधान रहने की नसीहत दी। रविवार को विधायक फत्र्याल के कोलीढेक आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा ने की। विधायक ने सभी जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना और विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। विधायक ने कहा कि हर क्षेत्र का विकास करना उनकी प्रतिबद्धता है। विधायक ने कहा कि विधान सभा चुनाव को देखते हुए कुछ लोग क्षेत्र में जाकर गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूरे होने वाले हैं उनके लिए आंदोलन करवाने वालों से बचना चाहिए। जिससे कि विकास कार्य में रुकावट पैदा न हो। इस दौरान गुमदेश क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने 33 केवि विद्युत सब स्टेशन के लिए बनाने के लिए विधायक को ज्ञापन दिया। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश राय, महेन्द्र ढेक, हरीश राम, प्रहलाद सिंह मेहता, मोहित पाठक, नवीन बोहरा, सुभाष बगौली, श्याम ढेक, एलएम कुंवर, लक्ष्मी दत्त, गंगा पाटनी, सचिन जोशी, डुंगर प्रथौली, मदन कलौनी, पुष्कर धौनी, एलडी भट्ट, खीम राज, देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *