स्वयं सेवियों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: एनएसएस इकाई की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज मटियाली में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने स्वयं सेवियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
आयोजित शिविर का मुख्य अतिथि बल्लभ सिंह रावत ने शुभारंभ किया। जिला समन्वयक परितोष रावत ने कहा कि एनएसएस छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ समाज सेवा की सीख देता है। स्वयं सेवियों में शिविर में मिलने वाले ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। शिविर के दौरान स्वयं सेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। इस मौके पर मनमोहन सिंह, पंकज नेगी, धीरेंद्र रावत, डब्बल सिंह रावत, नरेंद्र सिंह, मनीसा, अशोक रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *