सत्ता का चिंतन छोड़ जनता का चिंतन करे भाजपा: आप

Spread the love

काशीपुर। रामनगर के फाइव स्टार रिजॉर्ट में भाजपा के चिंतन शिविर पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है सत्ता का चिंतन को छोड़ जनता का चिंतन करे भाजपा। आप के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा ने कहा भाजपा के नेता फाइव स्टार होटल में बैठकर सत्ता पाने के लिए चिंतन कर रहे हैं। जबकि दूसरी ओर जनता कोरोना समेत बढ़ती महंगाई से बेहाल है। बेहतर होता भाजपा को चिंतन ही करना था तो भाजपा राज्य की जनता के बीच जाकर उनकी परेशानी, राज्य की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, बदहाल शिक्षा, रोजगार पर चिंतन करती। कोरोना काल में आज लोगों के सामने आजीविका का संकट है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर सामने है। ऐसे समय में भाजपा नेताओं का चिंतन शिविर किसी पिकनिक मनाने से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *