पुस्तकालय का शुभारंभ किया

Spread the love

पिथौरागढ़। सतगढ़ में युवाओं को शिक्षा व किताबों के प्रति रुचि जगाने के लिए पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान युवाओं को पुस्तकों की महत्ता के बारे में बताया। कनालीछीना के सतगढ़ में पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सीवीओ ड़विद्यासागर कापड़ी ने कहा कि सुनहरे भविष्य के लिए किताबें उसकी मजबूत नींव है। कहा कि पुस्तकालय के लिए किताबों व रखरखाव के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। शिक्षक चिंतामणि जोशी ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तकालय व पुस्तकें मनुष्य निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। एक गांव में इस तरह की पहल स्वागत योग्य है। शिक्षक दिनेश भट्ट जी ने गांव में शिक्षा की बेहतरी और पुस्तक संस्ति को विकसित करने के लिए पुस्तकालय को आशा की किरण बताया। गांव घरों में युवाओं को नशे की लत से निकालकर पुस्तकों की लत की ओर ले जाने की बात कही। राज्य आंदोलनकारी चंद्रशेखर कापड़ी जी ने एक बेहतर समाज के निर्माण में किताबों की भूमिका पर प्रकाश डाला। किताबें युवाओं को जागरूक बनाने का कार्य करती हैं। पुस्तकालय समिति के संजय ने पुस्तकालय बनने की यात्रा बताते हुए कहा कि गांव के जागरूक लोगों और ऊर्जावान युवाओं के सहयोग से ही यह संभव हो पाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीतांबर कापड़ी ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *