जन-जन तक पहुंचाएं एलआईसी की योजना

Spread the love

एलआईसी ने किया अभिकर्ताओं को सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार :भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा के अभिकर्ताओं की बैठक में बीमा व्यवसाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विकास अधिकारी डीपी सिंह की टीम को सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने अभिकर्ताओं से एलआईसी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
आयोजित कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक राजीव गोयल ने कहा कि विकास अधिकारी डीपी सिंह की टीम लंबे समय से बीमा व्यवसाय में अव्वल स्थान पर बनी हुई है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने मंडल स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए टीम से महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। सहायक शाखा प्रबंधक वीके डंगवाल ने टीम को दूरस्थ क्षेत्रों में बीमा संदेश को पहुंचाने का संकल्प दिलाया। मौके पर बीमा क्षेत्र में उत्तम व्यवसाय करने पर अभिकर्ता उपेंद्र सिंह बिष्ट को प्रथम, राजेंद्र सिंह को द्वितीय और अमित कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य अभिकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *