बनबसा की प्रियंका बनी सेना में लेफ्टिनेंट

Spread the love

चम्पावत। बनबसा के पचपकरिया गांव की रहने वाली 28 वर्षीय प्रियंका बिष्ट ने सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रियंका की माध्यमिक शिशु मंदिर और उच्च शिक्षा इंटर कॉलेज बनबसा से हुई है। इसके बाद प्रियंका जीएनएम कोर्स के लिए देहरादून आई। यहां मेडिकल की पढ़ाई के बाद उन्होंने सेना में जाने का मन बनाया जिसके लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की। प्रियंका के पिता मोहन सिंह बिष्ट का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उनकी माता कलावती देवी पैशे से ग्रहणी है। उनके सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, शिक्षक त्रिलोचन जोशी, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवंत बसेड़ा आदि ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *