देवलेश्वर मंदिर में एक हजार दीए जलाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सोमवार को पौड़ी मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सिद्धपीठ देवलेवश्वर महादेव मंदिर में एक हजार दीए जलाकर प्रकाशोत्व मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में भजन-कीर्तिन किए गए। देवलेश्वर मंदिर समिति ने राम लला प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा पर यह कार्यक्रम पहले से ही आयोजित किया था।
समिति ने इसकी तैयारियां भी शनिवार से ही कर दी थी। यहां एक हजार दीपक जलाकर राम लला प्रतिष्ठा के मौके पर प्रकाशोत्सव मनाया गया। इसके साथ ही मंदिर को भी भव्य रूप से सजाया गया। दिनभर यहां श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तिन किए। शाम को मंदिर में दीपोत्सव किया गया। देवलेश्वर मंदिर में समिति व श्रद्धालुओं ने 1 हजार दीए जलाएं। मंदिर समिति के जगत किशोर बड़थ्वाल ने बताया कि 5 हजार लड्डुओं का प्रसाद बनाया गया है। यह प्रसाद क्षेत्र के बलोड़ी सहित 34 गांवों में वितरण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने रविवार से ही भजन-कीर्तिन किए। इस मौके पर किशोर कुमार, नागेंद्र जुगराण, सुरजीत थपलियाल, शंकर सिंह, राजेंद्र राणा, उत्तम सिंह, अचलानंद जुगराण, संजय सहित महिला मंगल दल से सरोजनी देवी, रंजना, सावित्री, अनीता आदि भी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर पौड़ी के क्यूंकालेश्वर मंदिर में भी 500 दीए जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। रामलीला मैदान में आह्वान संस्था की अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल द्वारा शहरवासियों के साथ मिलकर 5100 दीए जलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *