जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि केदारनाथ में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। उपचुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश बना हुआ है। आरोप लगाया कि केदारनाथ का उपचुनाव भी हरियाणा के चुनाव के साथ होना था, लेकिन चुनावों को प्रभावित करने के लिए चुनाव समय पर नहीं किए जा रहे है।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को पौड़ी पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है जिसको लेकर पार्टी लगातार काम कर रही है। कहा कि जिस तरह से पहले हुए विधानसभा उपचुनाव बद्रीनाथ में कांग्रेस पार्टी को जीत मिली थी उसी तरह से केदारनाथ में होने वाले उपचुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल होगी। बताया कि जिस तरह से प्रदेश में भाजपा सरकार की ओर से जनता पर हर बातों को थोपने का काम किया जा रहा है उसे जनता परेशान है। कहा कि जिस तरह से केदारनाथ धाम में भी लगातार भाजपा सरकार का विरोध हो रहा है उसे जाहिर होता है कि जनता भाजपा सरकार से परेशान है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीलम नेगी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सुनील लिंगवाल, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित सिंह, नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत, पौड़ी ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप रावत, कल्जीखाल रघुनाथ सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री सरिता नेगी, डॉ. बिहारीलाल धनोसी, विनोद धनोसी, विनोद बिष्ट आदि भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
जनसंपर्क कार्यालय का किया उद्घाटन
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस नेता पूर्व आईएएस अधिकारी सुंदर लाल मुलाल का पौड़ी में निजी जनसंपर्क कार्यालय का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारी संख्या में नगर और ग्रामीण क्षेत्र से पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे थे। सभी कांग्रेस पदाधिकारियों से 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अभी तैयारी करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का जोरदार स्वागत किया।