गैस कनेक्शन की केवाईसी के लिए लग रही लाइन

Spread the love

चमोली : अब बिना केवाईसी वाले कनेक्शनों पर रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में लोग केवाईसी कराने के लिए सुबह ही इंडेन गैस सर्विस के कार्यालय में पहुंच रहे हैं जिससे इंडेन गैस सर्विस के कार्यालय में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गोपेश्वर गैस सर्विस से नगर क्षेत्र के साथ ही बछेर, मंडल, भीमतला और घिंघराण क्षेत्र जुड़े हुए हैं। गैस सर्विस के प्रबंधक संजय रावत का कहना है कि केवाईसी होने से फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगेगी और उपभोक्ताओं को सिलिंडर की कमी नहीं होगी। गोपेश्वर सर्विस से करीब 15000 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। ज्योतिर्मठ, पोखरी, नंदप्रयाग, चमोली क्षेत्र में भी गैस कनेक्शनों की केवाईसी करवाई जा रही है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *