लाइनमैन की कमरे में करंट लगने से मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड बीरोंखाल में दुनांऊ क्षेत्र के लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को करीब आठ बजे लाइनमैन को उसके कमरे में हीटर से करंट लग गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती लाइनमैन ने दम तोड़ दिया था। एसआई अजय रमन ने बताया कि लाइनमैन की पहचान ध्रुव ढौंडियाल पुत्र राजीराम निवासी चौंडलिया उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *