लिंक मोटरमार्गों का सुधारीकरण किया जाए

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव ने जिला पंचायत द्वारा बनाई गए लिंक मोटरमार्गों के सुधारीकरण की मांग की है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन देकर जल्द ही मोटर मार्गों का सुधारीकरण करने की मांग की है।
सोमवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव दीपक असवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन दिया। इस दौरान दीपक असवाल ने कहा कि पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्वाल्पा देवी से लेकर ज्वाल्पा धार तक जिला पंचायत द्वारा लिंक मोटरमार्ग बनाया गया, लेकिन मार्ग पर मलबा आने से मार्ग बाधित हो रखा है। जिससे ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, डांग गांव को जोड़ने वाला शहीद रूद्री सिंह नेगी मोटरमार्ग भी पर बड़े-बड़े गड्ढे से ग्रामीणों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतें हो रही है। ग्रामीण जान जोखिम में रखकर इस मोटरमार्ग से आवाजाही करने को मजबूर है। उन्होंने जिला पंचायत से जल्द ही इन लिंक मोटरमार्गों को जल्द ही सुधारने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *