सोशल मीडिया में चला बेरोजगार भत्ता योजना का लिंक फर्जी

Spread the love

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद के सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुपों में बीते तीन दिनों से लगातार प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना 2021 का लिंक तेजी से फैल रहा है। जिसमें प्री-रजिस्ट्रेशन की जानकारी भी दी गई है। इस लिंक को युवा खासा उत्सुकता से खोल कर जांच रहे हैं। जिसमें 3500 रुपया बेरोजगार भत्ता दिए जाने की जानकारी भी कही गई है। लेकिन लिंक की पड़ताल में पता चला जिले में फैल रहा यह लिंक पूरी तरह से फर्जी है। सोशल मीडिया में एक लिंक तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना 2021 के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन हो रहा है। इस योजना के अंतर्गत सभी युवा बेरोजगारों को 3500 रुपया हर महीने दिया जाएगा। इसके अलावा लिंक 10वीं पास व 18 से 40 वर्ष तक के लिए बताया गया है। जिसकी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथी 27 मई को बताई गई है। प्री-रजिस्ट्रेशन करने के लिए इसमें लिंक भी दिया गया है। जिसे खोलने के बाद उसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं की जानकारी मांगी गई है। जिसमें युवा दिलचस्पी भी ले रहे हैं। इसमें युवा अपनी जानकारी भी भर रहे हैं। मगर जानकारी भरने के बाद लिंक कुछ और डिटेल भी पूछ रहा है। जिसमें युवाओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह लिंक पड़ताल में पूरी तरह से फर्जी पाया गया है। ऐसे फर्जी लिंक आए दिन सोशल मीडिया में फैलाए जा रहे हैं। जिससे युवा साइबर क्राइम का शिकार बन सकते हैं।
इससे पूर्व भी कई फर्जी जानकारियां हो चुकी हैं वायरल: कोरोना काल में लोग बेरोजगार बैठे हुए हैं। जबकि केन्द्र सरकार की ओर से बेरोजगार भत्ता दिया जाने की कोई भी घोषणा नहीं की गई है। बावजूद इसके एक लिंक सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जबकि इससे पूर्व लॉकडाउन को लेकर एक अन्य जानकारी सोशल मीडिया में वायरल की गई थी। जिसे देख पिथौरागढ़ पुलिस ने गाइडलाइन को राजस्थान का बताया था।
केन्द्र सरकार बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की कोई भी घोषणा अब तक नहीं की है। जबकि इस तरह की योजना की भी कोई जानकारी हमें भी नहीं मिली है। यह लिंक साइबर क्राइम का हिस्सा हो सकता है। इससे युवाओ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। -भगवती धर्मशत्तू, जिला सेवा योजन अधिकारी, पिथौरागढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *