लॉयन्स क्लब की नई कार्यकारिणी गठित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लॉयन्स क्लब डिगनिटी कोटद्वार की ओर से वर्ष 2022-23 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष शिप्रा श्रीवास्तव, सचिव रोहित बत्ता व ट्रेजरर राजीव मैनी, डॉ0 गौरव गर्ग (डी.जी), विनय मित्तल, पंकज बिजलवान, डॉ एसके खट्टर व अमित जैन आदि ने किया। इस अवसर पर राजेश फूल, पुनीत कंसल, हुकम सिंह नेगी, हितेष गोयल, प्रशांत रस्तोगी, कुलदीप काम्बोज, अरविन्द बंसल, सुनील श्रीवास्तव, डॉ. राज विज, अवधेष चमोली, हर्ष रस्तोगी आदि मौजूद रहे। इसके बाद क्लब के सदस्यों ने नगर के पार्कों की सफाई की और अन्य लोगों को भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *