शराब की दुकान में छापामरी, लापरवाही मिलने पर कार्यवाही को लिखा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। उपजिलाधिकारी पौड़ी श्याम सिंह राणा ने मंगलवार को एफएल-5 विदेशी मदिरा दुकान चोबट्टा का स्थलीय निरीक्षण किया।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मदिरा दुकान में रखी प्रिंटिंग मशीन तथा दुकान में सीसीटीवी की डीवीआर क्रियाशील स्थिति में नहीं पाई गई। इसके अलावा मदिरा दुकान में शराब की मूल्य सूची उचित तरीके से अंकित नही की गई और ना शिकायत हेतु उच्चाधिकारियों के फोन नंबर बोर्ड पर चस्पा किये गये हैं और कहा कि मदिरा दुकान में यह लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी। दुकान में लापरवाही हेतु लाइसेंसी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को आख्या भेज दी गयी है।
उन्होंने मदिरा विक्रेताओं को निर्देशित किया कि दुकान में उच्चाधिकारियों के फोन नम्बर, शराब की उचित मूल्य सूची तथा सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से संचालित करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *