26 जनवरी को बंद रहेंगी शराब की दुकानें व सीएसडी कैंटीन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : 26 जनवरी को जिले में सीएसडी कैंटीन और शराब समेत सभी प्रकार की मादक वस्तुओं की दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान ने गणतंत्र दिवस के दिन शराब की दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि बन्दी अवधि के दौरान यदि जिले में कोई भी देशी, विदेशी शराब की दुकान अथवा भांग की दुकान आदि दुकानें खुली पायी गई तो सम्बन्धित दुकानों को तत्काल प्रभाव से सीज कर उनका लाइसेन्स भी निरस्त कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी की ओर से इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने के लिए समस्त उपजिलाधिकारी, आबकारी निरीक्षक पौड़ी, कोटद्वार, थलीसैंण, यमकेश्वर को निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *