जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नगर निकाय चुनाव के तहत 23 जनवरी को होने वाले मतदान प्रक्रिया के 24 घंटे पूर्व व 25 जनवरी मतगणना के दिन जिले की सभी मदिरा दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित क्षेत्रों के आबकारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर 23 जनवरी को नगर निकाय चुनाव के मतदान से 24 घंटे पूर्व यानि 22 जनवरी व 23 जनवरी को मतदान समाप्ति तक और 25 जनवरी मतगणना के दिन जनपद के अंतर्गत समस्त विदेशी मदिरा दुकानें, सैन्य केंटीन, गोदाम, बॉटलिंग प्लांट सहित अन्य पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।