महिला मंगल दलों को बांटी सामग्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। नैनीडांडा क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने महिला मंगल दलों को प्रेशर कुकर, पतीले, वाटर कैनन आद सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने की भी अपील की।
शुक्रवार को विधायक ने बिरखेत व पड़सोली गांव का भ्रमण किया। इस दौरान केंद्र दिगोलीखाल में आयोजित कार्यक्रम में बिरखेत न्याय पंचायत की पंद्रह ग्राम सभाओं के महिला मंगल दलों को सामग्री वितरित की गई, इसके उपरांत सीआरसी पड़सोली में आयोजित कार्यक्रम में पड़सोली न्याय पंचायत के पंद्रह ग्राम सभाओं के महिला मंगल दलों को सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रशांत कुमार, ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख रेखा देवी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकीर्ण नेगी पूर्व सांसद प्रतिनिधि गोविंद सिंह रावत, मंडल महामंत्री सुनील चौहान, विधायक प्रतिनिधि मुन्नी ध्यानी, क्षेपंस गीता नेगी, चंद्रजीत बोरा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *