श्रीनगर गढ़वाल : भाजपा महिला मोर्चा श्रीनगर मंडल की ओर से चैत्र नवरात्र पर कंसमर्दनी मंदिर में शक्ति पूजन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने मां भगवती दुर्गा की पूजा-अर्चना की। भाजपा महिला मोर्चा पौड़ी जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता नेगी, आशा उपाध्याय, मुन्नी पांडे, लक्ष्मी रावत, विजयलक्ष्मी, शांति भट्ट, आशा फरासी, गुड्डी गैरोला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी पहुंचे। उन्होंने माता से सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने के लिए पूजा अर्चना भी की। वहीं ब्राह्मण मोहल्ला में चौहान परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान के साथ समापन हो गया। व्यास दीपक नौटियाल ने कहा कि भागवत कथा सुनने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इस मौके पर कुलवंत चौहान, बलवंत चौहान, यशवंत चौहान, प्रदीप चौहान, सुरेंद्र चौहान, कविता, रेखा, राजश्री आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)