देवी की कथा सुनने से होता है कष्टों का संहार

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : सिद्धपीठ मां भुवनेश्वरी मंदिर प्रागण बागवान भल्लेगावं में आयोजित संगीतमय देवी भागवत महापुराण कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। बुधवार को कथा श्रवण करने पहुंचे श्रद्धालुओं को कथा व्यास प. कविराज यशोदानंद महाराज ने देवी के महात्म्य एवं शक्ति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देवी शक्ति स्वरूपा है। नौ दिनों तक सच्चे मन से देवी की भक्ति करने से फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि देवी की कथा सुनने मात्र से ही कष्टों का संहार हो जाता है। मौके पर ग्राम प्रधान नरेश कोठियाल, मुकेश चंद्र लखेड़ा, जयंती प्रसाद डंगवाल, आशुतोष रतूड़ी, हिरेंद्र पांडेय, उमाकांत चमोली, रामेश्वर जोशी, कामेश्वर जोशी, सौरव रतूड़ी आदि मौजूद रहे। (एजेन्सी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *