लिव इन पार्टनर ने की प्रेमिका के 12 साल के बेटे की हत्या, सूटकेस में भरकर गंगनहर में देंका शव

Spread the love

पिरान कलियर। जिस प्रेमी के साथ महिला लिव इन रिलेशन में रह रही थी, उसी प्रेमी ने महिला के 12 साल के बेटे की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को सटूकेस में रखकर गंगनहर में देंक दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कासिफ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि बच्चे के शव की तलाश की जा रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी कासिफ और महिला दोनों दूर के रिश्तेदार हैं। दोनों की मुलाकात दिल्ली में ही एक रिश्तेदारी में हुई थी। कासिफ कलियर में रहकर ही मजदूरी कर रहा था। आरोपी सीलमपुर दिल्ली का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, मुस्कान (40) निवासी आलवी नगर, थाना लोनी जिला गाजियाबाद पिरान कलियर में किलकिली साहब रोड पर अपने बेटे अयान (12) और प्रेमी कासिफ के साथ पिछले नौ साल से किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात उसका प्रेमी के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि वह प्रेमी के मारपीट करने के डर से दरगाह परिसर में जाकर सो गई।
रविवार की सुबह जब वह वापस कमरे पर आई तो बेटे को गायब देखा। उसने प्रेमी से बेटे के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद महिला और कासिफ ने बेटे की तलाश शुरू की। महिला ने सीसीटीवी कैमरे चेक करने की बात कही तो कासिफ गायब हो गया।
इसके बाद महिला ने एक युवक के साथ मिलकर कैमरे चेक किए। जिसमें कासिफ एक सूटकेस सिर पर रखकर ले जाता नजर आया। वहीं, कासिफ ने गाजियाबाद में रह रहे मुस्कान के बड़े बेटे तसलीम को फोन पर जानकारी दी कि उसने उसके छोटे भाई की हत्या कर दी है और शव को सूटकेस में रखकर गंगनहर में देंक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *