एलएनटी कंपनी ने प्रशासन को 100 व्हील चेयर भेंट की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : रेलवे का काम कर रही एलएनटी कंपनी ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए प्रशासन को 100 व्हीलचेयर दी है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दिव्यांगों की समुचित भागीदारी हेतु आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं के लिए बूथों पर समुचित व्यवस्था की जा रही हैं। एलएनटी कंपनी ने जो व्हील चेयर दी है इनका उपयोग चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को बूथों पर लाने व ले जाने के लिए किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के बाद इन व्हील चेयर को जिले के अलग-अलग क्षेत्र में जरूरतमंदों को वितरित किया जाएगा। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील गुप्ता ने बताया कि कंपनी बीते 3 सालों से आस-पास के क्षेत्र में समय-समय पर सामाजिक कार्यों को कर रही है। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी विनोद उनियाल, आबकारी अधिकारी केपी सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांतिलाल शाह, एलएनटी से जितेंद्र बडोला, आलोक रंजन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *