स्वरोजगार ऋण वितरण शिविर में 56 लाभार्थियों को बांटा 97 लाख का ऋण

Spread the love

बागेश्वर। जिले के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्वरोजगार से जुड़े विभागों एवं बैंकर्स के संयुक्त तत्वाधान में स्वरोजगार ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी व महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वरोजगार योजनाओं के लिए 56 लाभार्थियों को 97 लाख , छह हजार ऋण के चैक वितरित किए गए। विकास भवन सभागार में मंत्री ने कहा कि युवाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने तथा आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजना चला रखी है। कोरोना काल में घर लौटे प्रवासियों के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि ऋण ले रहे आवेदकों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार इस तरह के शिविर गा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद बागेश्वर में जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन बैंकों द्वारा लोगों को ऋण वितरित कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई है इसके लिए सभी बैंक बधाई के पात्र है। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि सरकार की मनसा है कि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है,जो उद्देश्य सफल हो रहा है। विधायक बागेश्वर चंदन राम दास ने सभी लाभार्थियों से कहा कि जिस रोजगार के लिए ऋण ले रहे हैं उस रोजगार को जल्द से जल्द शुरू करें। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने मंत्री को बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित स्वरोजगार योजनाओं के लिए अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को ऋण मुहैया कराना के लिए निरंतर उनके द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों, बैंकों की निरंतर समीक्षा बैठक की जा रही है, तांकि इस दिशा में बेहतर कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों को ऋण उपलब्ध कराये जा सके ताकि वह अपना स्वरोजगार शुरू कर सके। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *