बाजार पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर टूटे दुकानों के ताले

Spread the love

घटना को अंजाम देने वाला बदमाश मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: बाजार पुलिस चौकी से लगी एक मार्केट में शुक्रमवार सुबह लगभग पांच बजे चोर ने चार दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर की सारी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस चोर का पता लगाने में जुट गई है। घटना ने पुलिस की कार्रप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दुकानदार हिमांशु भाटिया, कैलाश वर्मा व सुशांत नारंग सुबह सात बजे जब अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो उन्हें प्रतिष्ठान के ताले टूटे हुए नजर आए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें उन्हें एक युवक बारी-बारी से दुकानों के ताले तोड़ता हुआ नजर आया। कपड़ा व्यापारी हिमांशु भाटिया ने बताया कि बदमाश उनकी दुकान के अंदर गल्ले में रखे 25 हजार रुपेय की नगदी ले गया। जबकि, अन्य दुकानों के केवल ताले ही तोड़े गए हैं। घटना के बाद शहर के व्यापारी पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं, बाजार चौकी इंचार्ज प्रद्युमन नेगी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश की पहचान करवाई जा रही है। इस संबंध में पुलिस कई अन्य व्यक्तियों से भी पूछताछ कर रही है। बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *