लोहाघाट कलेज बना एथेलेटिक्स में उप विजेता

Spread the love

चम्पावत। पीजी कलेज लोहाघाट की टीम ने ने एथेलेटिक्स में रनर अप चौंपियनशिप हासिल की है। कलेज परिवार ने टीम का सम्मानित किया। क्रीड़ा प्रभारी ड़ अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि अंतरमहाविद्यालय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता पीजी कलेज बागेश्वर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने त्रिकूद और लंबी कूद में स्वर्ण पदक, मोहित कुमार ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक, दीपक कुमार ने भाला देंक में रजत हासिल किया। रोहित ओली, अजय बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट व मोहित कुमार ने 100 मीटर रिले रेस में रजत और शुभम, अमित कुमार, दीपक सामंत और राकेश ने 400 मीटर रिले रेस में कांस्य पदक हासिल किया। प्राचार्य ड संगीता गुप्ता ने सभी विजेताओं और टीम मैनेजर योगेन्द्र सिंह धौनी को बधाई दी। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य ड़ क्रीड़ा समिति सदस्य ड़ लता कैड़ा, ड़क कमलेश सकता, रुचिर जोशी, ड़ दिनेश राम, शंकर नाथ गोस्वामी,भावना खर्कवाल, मीना मेहता, नीरज सकता, कमल थापा, विनोद पाटनी, कमल किशन, रमेश जोशी, प्रियांशु पाण्डेय, रविन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *