लोहाघाट में भाजपा ने की प्रशिक्षण वर्ग तैयारी

Spread the love

चम्पावत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रशिक्षण को सफल बनाने में सहयोग करने को कहा। नगर के एनेक्सी भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा ने की। मंडल प्रशिक्षण वर्ग की विधान सभा पालक हेमा जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग 28 अक्टूबर से 10 नवंबर तक होगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता मंडल वार प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करेगा। जिसमें 10 विषयों पर जानकारी दी जाएगी। विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने एकजुट होकर प्रशिक्षण वर्ग सफल बनाने की अपील की। सह संयोजक पुष्कर पुजारी ने प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी दी। संचालन गिरीश कुंवर ने किया। यहां जिला महामंत्री श्याम ढेक, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला अधिकारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, अशोक जुकरिया, सभासद रेनू गड़कोटी, राजकिशोर साह, दीपक साह, गंगा पाटनी, उमेश पुनेठा, संजय फत्र्याल, राजेन्द्र प्रसाद, लक्ष्मण बिष्ट, बलवंत गिरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *