पर्यटकों से गुलजार हुआ लोहाजंग, 500 पर्यटक पहुंचे

Spread the love

चमोली। थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न के लिए लोहाजंग पर्यटकों से गुलजार हो गया है। ब्रह्मताल और भींकलताल ट्रैकिंग के लिए भी पर्यटक पहुंच गए हैं। यहां के होटल, लॉज 31 दिसंबर तक बुक हो चुके हैं। ट्रैकिंग कंपनी ने टेंट कालोनी स्थापित कर पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था की है। रविवार को 500 पर्यटक बर्फबारी होने की उम्मीद में लोहाजंग में रुके हैं जबकि 400 ब्रह्मताल गए हैं। लोहाजंग देश के मुख्य पर्यटन स्थल रुपकुंड, आली, वेदनी,आयजनटाप, भीकलताल, ब्रह्मताल का बेस कैंप और इन पर्यटन स्थलों का प्रवेश द्वार है। 2250 मीटर पर स्थित लोहाजंग एक रमणीय पर्यटन स्थल है। यहां से चौखंबा, त्रिशूली, नंदा घुघटी, पर्वत शृंखलाएं साफ दिखाई देती हैं। यहां पर 15 ट्रैकिंग कंपनी का बेस कैंप है। यहां 16 होमस्टे हैं जिसमें 1000 पर्यटकों के रुकने की व्यवस्था है। लोहाजंग के व्यापारी इंद्र सिंह राणा ने बताया कि नए साल के जश्न के लिए यहां पर मुंबई, बंगलूरू, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, बंगाल से पर्यटक आए हैं। 31 दिसंबर तक सभी होटल लॉज बुक हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *