29 जुलाई से लेगेगी लोक अदालत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : विधिक सेवा विधिक सहायता एवं अमृत महोत्सव अभियान के तहत शनिवार को सतपुली में लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया। 29 जुलाई से 3 अगस्त तक लोक अदालत लगेगी। पीएलबी सतपुली पुष्पेंद्र राणा ने आर्थिक रूप से कमजोर, बुजुर्ग व असहाय लोगों को जानकारी देने के साथ ही उनका हाल भी जाना। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासी सुमित्रा देवी के घर जाकर उनका हालचाल पूछा और जल्द ही उनकी समस्या हल करने के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समाधान करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *