14 सितम्बर को आयोजित होगी लोक अदालत

Spread the love

चमोली : जनपद स्थित न्यायालयों में 14 सितम्बर को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार ने बताया कि 14 सितम्बर को जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर व बाहय न्यायालय जोशीमठ, कर्णप्रयाग, थराली, पोखरी तथा गैरसेंण में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के मामले, एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक व कुटुम्ब न्यायालयों के मामले, श्रम, भूमि अर्जन के मामले, सिविल अपील, राजस्व के मामले, मनरेगा, विद्युत, जलकर के बिलों, बिक्री कर, आयकर, अप्रत्यक्ष कर वेतन भत्तों, वन आपदा प्रतिकर व अन्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने सभी न्यायालयों से अनुरोध किया के अधिक से अधिक संख्या में लंबित वादों को लोक अदालत में निस्तारित करें। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *