लोकपर्व हरेला देता है हमें प्रकृति संरक्षण का संदेश

Spread the love

औषधीय, फलदार सहित अन्य प्रजातियों के पौधें रोपे
जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में नमामि गंगे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में हरेला पर्व मनाया गया। इस मौके पर थपलेश्वर महादेव मन्दिर, जखोला, राजकीय आर्दश इंटर कॉलेज थलीसैंण, नगर पंचायत कार्यालय, ग्राम सभा मरोड़ा में औषधीय, फलदार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों को रोपा गया। साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्वी नायर के तट स्थित थपलेश्वर महादेव मन्दिर, जखोला में मुख्य अतिथियों ने फलदार एवं औषधीय पौधों को लगाकर किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र सेमवाल ने कहा कि एक वृक्ष पूरे समाज को बिना भेदभाव के फल एवं छाया देता है, हमें इनका संरक्षण करना चाहिए। मंदिर पुजारी ललिता प्रसाद मंमगाईं ने महाविद्यालय परिवार का आभार जताया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल ने कहा कि लोकपर्व हरेला हमें प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। हमें अपने पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व के इस संदेश को जीवन में अपनाना चाहिए। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. छाया सिंह, डॉ. बिपेंद्र सिंह रावत, डॉ. विकास प्रताप सिंह, डॉ. विक्रम रौतेला, डॉ. अजय कुमार, डॉ. गिरीश चन्द्र आर्य, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. शिवानी धूलिया, धर्मेन्द्र, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह रावत, उदय राम मंमगाईं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी अनिल पोखरियाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अजयपाल सिंह नेगी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन नमामि गंगे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डॉ. विवेक रावत ने किया।
वहीं ग्राम सभा मरोड़ा में प्रधान उमरार्व ंसह, दर्शन सिंह, वन दरोगा राजे सिंह नेगी, वन आरक्षी दौलत सिंह नेगी सहित कुन्दर सिंह, विजय सिंह, गजे सिंह, गंगा सिंह, मनवर सिंह, सुरेश सिंह, सूरज सिंह, सुरेन्द्र सिंह, धीरज सिंह, ताजवर सिंह, बीरा देवी, रेखा, सुनीता ने देवदार के 100 पौधों का रोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *