हरिद्वार में वीकेंड पर उमड़ी भीड़ से चंडी पुल पर लंबा जाम

Spread the love

हरिद्वार। पेपर खत्म होने के बाद और वीकेंड पर रविवार को धर्मनगरी में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरकी पैड़ी पर सुबह से शाम तक स्नान करने वालों का सिलसिला जारी रहा। भीड़ को देखकर व्यापारियों को खुशी हुई। चंडी पुल पर दोपहर पर जाम लगा रहा। एक दिन में करीब 20 से अधिक बार चंडी पुल पर वाहन रेंग रेंग कर चलते दिखे। रविवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राज्य के अलग-अलग जिलों से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। सोमवार को ईद का अवकाश होने के कारण तीन दिन की छुट्टी पड़ रही है। शनि अमावस्या के बाद रविवार और फिर ईद की छुट्टी होने के कारण हरिद्वार में बाहरी राज्यों से भीड़ उमड़ी। मोती बाजार, बड़ा बाजार, अपर रोड बाजार आदि में यात्रियों की भीड़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *