सिलिंडर के लिए गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइन

Spread the love

रुद्रप्रयाग(। आनंद इंडेन गैस एजेंसी में मंगलवार को गैस सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही एजेंसी परिसर में लंबी कतारें लग गईं और कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मगर कुछ उपभोक्ताओं को बिना सिलिंडर लिए ही लौटना पड़ा। उपभोक्ता अजय अग्रवाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से गैस सिलिंडर के लिए परेशान हैं। रोज यहां आ रहे हैं लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इससे घर के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं इस संबंध में एजेंसी प्रबंधक रॉबिन चौधरी ने बताया कि गैस वितरण बुकिंग के अनुसार किया जा रहा है और सभी उपभोक्ताओं को क्रमवार सिलिंडर दिए जा रहे हैं। गैस आपूर्ति की गाड़ी जलई, सुरसाल, मचकंडी और कंडारा गांवों में भी भेजी गई है जहां स्थानीय स्तर पर वितरण किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *