कोटद्वार में सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ईरान-इजराइल युद्ध के चलते पेट्रोल उत्पादों की आपृर्ति में कमी का असर गैस सिलेंडर पर दिख रहा है। हालत यह है कि कोटद्वार में सिलेंडर भरवाने के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतार लग रही है। दरअसल, सर्वर के काम नहीं करने से गैस बुक भी नहीं हो पा रहा है। वहीं, प्रशासन से जनता से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में सुबह से ही लोग सिलेंडर लेकर एजेंसी व सिलेंडर सप्लाई वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। घंटों लाइन में खड़े रहकर लोग सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, सरकार ने व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग पूरी तरह बंद कर दी है। वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के लिए भी नियम कड़े कर दिए हैं। बगैर बुकिंग के सिलेंडर न दिए जाने संबंधी नियम के बाद लोगों ने एजेंसियों के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं। पूर्व में फोन से भी गैस बुक हो जाता था। लेकिन, चार दिन से यह प्रक्रिया भी बंद हो गई है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि घरेलू सिलेंडर की पर्याप्त व्यवस्था है। बुकिंग के उपरांत गैस सप्लाई की जा रही है। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *