भारी बारिश में भी गैस के लिए लंबी कतारें

Spread the love

रुड़की। बुधवार को लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग पास के मकानों की छतों के नीचे खड़े होकर बारिश से बचते नजर आए, लेकिन तमाम इंतजार और परेशानी के बाद भी कुछ उपभोक्ताओं को ही सिलेंडर मिल पाया, जबकि कई लोगों को केवल पर्ची देकर वापस लौटा दिया गया। खाड़ी युद्ध के बाद से देशभर में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत लगातार बनी हुई है, जिसका असर लक्सर कस्बे में भी साफ दिखाई दे रहा है। इसी वजह से बुधवार को गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद लोगों की वे घंटों लाइन में डटे रहे। सिलेंडर लेने पहुंचे अनुज शर्मा और संजय चौधरी ने बताया कि उनके घर में पिछले दो दिनों से गैस खत्म है इसलिए मजबूरी में उन्हें बारिश में भी लाइन में लगना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *