लोनिवि मालन नदी पर बने पुल को लेकर बीआरओ और आईआईटी रूड़की के ब्रिज ऑडिटर से लेगा राय

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कोटद्वार में मालन नदी पर बने पुल को लेकर लोक निर्माण विभाग बीआरओ और आईआईटी रुड़की के ब्रिज ऑडिटर से राय लेगा। पुल टूटने के बाद प्रशासन के साथ ही लोनिवि अफसरों ने भी यहां डेरा डाला हुआ है। इसके साथ वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर भी कंडी मार्ग को ठीक किया जा रहा है।
पुल से पहले इसी मार्ग का इस्तेमाल आवाजाही के लिए किया जाता था। उधर, आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद पौड़ी के डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि पुल पर आवाजाही बंद होने के कारण अल्टरनेट व्यवस्था के लिए कण्वाश्रम मार्ग को ठीक किया जाएगा। इस मार्ग का कुछ हिस्सा वन विभाग के पास है, बाकी सड़क लोनिवि की है। डीएम ने कहा कि आवश्यक सेवाओं की आवाजाही भी किसी तरह प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। साथ ही सिंचाई विभाग को नदी का बहाव को डायवर्ट करने के लिए भी कहा गया है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता पीएस ब्रृजवाल ने मौके से बताया कि ध्वस्त पुल को लेकर आईआईटी रुड़की और बीआरओ के कंसलटेंट से राय ली जाएगी। इसके साथ ही कंडी मार्ग को ठीक करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। पानी कम होने के बाद इस पर भारी वाहनों की आवाजाही की जा सकती है। भारी बारिश के कारण मालन नदी पर बना पुल गुरुवार को ध्वस्त हो गया था। पुल एक पीयर टूट गया जिसके कारण पुल का एक हिस्सा भी नदी में गिरा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *