जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आचार्य राकेश चंद्र लखेड़ा ने कहा कि भगवान शंकर सर्वशक्तिमान हैं। भगवान शंकर की कृपा मात्र से मनुष्य के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।
उमरावनगर के महाकालेश्वर मंदिर में नौ दिवसीय सार्वजनिक शिव पुराण कथा के चौथे दिन कथावाचक आचार्य राकेश लखेड़ा ने यह बात कही। आचार्य लखेड़ा ने राजा दक्ष व भगवान शिव का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि एक बार भगवान शंकर अपने आसन पर बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां प्रजापति दक्ष पहुंचे। शिव ने दक्ष को प्रणाम नहीं किया, जिससे क्रोधित होकर राजा दक्ष ने भगवान शिव की निंदा कर कहने लगे। कहा कि शिव ब्रह्म रूप है, ब्रह्म तत्व व्यापक। शिव सभी देवों में श्रेष्ठ है। उनके मस्तक पर ज्ञान रूपी गंगा है, जो अपनी निंदा सुनकर भी शांत रहती है। कहा कि जो सहनशील होता है वहीं महापुरूष होता है। इस मौके पर आचार्य देवेंद्र ध्यानी, आचार्य रोशन नौटियाल, आचार्य पंकज सुंद्रियाल, आचार्य गोविंद गौड, सौरभ नौडियाल, प्रकाश चंद्र देवरानी, अरविंद, अनुसुया बडोला, पंकज नेगी मौजूद रहे।