भुवनेश्वरी मंदिर में स्थापित हुई भगवान शंकर की प्रतिमा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डाडामंडी स्थित मां भुवनेश्वरी मंदिर में भगवान शंकर व नंदी की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान अनुष्ठान के साथ ही कीर्तन का भी आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी भी पहुंचे हुए थे।
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। मंदिर में सुबह से ही वैदिक मंत्रों के साथ अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने भगवान शंकर से अपने परिवार व देश के लिए सुख शांति की कामना की। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया था। ब्लाक प्रमुख ने मंदिर के सौदर्यीकरण के लिए धनराशि भी दान दी। इस मौके पर पंचायत सदस्य सुनीता देवी, डा. सौरभ चौहान, विजयमान सिंह बिष्ट, आनदंमणी बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *