लोहाघाट के स्टेशन बाजार में अग्निकांड से लाखों का नुकसान

Spread the love

चम्पावत। नगर लोहाघाट के स्टेशन बाजार में मिठाई की दुकान के गोदाम में आग लगने से गोदाम और बगल के कलर लैब में लाखों का नुकसान हो गया है। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग लगने से गोदाम में काम कर रहे दो कारीगरों के हाथ आंशिक रुप से झुलस गए। बुधवार को करीब 12 बजे चन्द्रा स्वीट की उपरी मंजिल पर बने गोदाम में अचानक गैस सिलेंडर रिसाव से आग भड़क गई। गोदाम में काम कर रहे कारीगर भी घबरा कर बाहर की ओर भागे। गोदाम से धुंआ देख कर लोग दुकान की ओर भागे। तभी अचानक रिसाव वाले सिंलेंडर के फटने से आग और भड़क गई। जिससे गोदाम के बगल में बोहरा कलर लैब में भी आग फैल गई। सूचना पर दमकल विभाग ने आकर काफी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। दमकल कर्मी राजेन्द्र नाथ ने गोदाम से दो सिलेंडर किसी तरह बाहर निकाले। यातायात कर्मी हेम माहरा ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और व्यापारी पप्पू वर्मा भी दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने में लग गए। चन्द्रा स्वीट्स के स्वामी चन्द्रशेखर पांडेय ने बताया कि आग से करीब 80 हजार, बोहरा कलर लैब के कुंवर सिंह बोहरा ने बताया कि उनके मिक्सर, कंप्यूटर, प्रिंटर, केमरा, स्केनर आदि के जलने से कम से कम पांच लाख और भवन स्वामी को भी लाखों का नुकसान हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, एसओ मनीष खत्री, नवीन मुरारी, सचीन जोशी, सतीश मुरारी, दमकल टीम में एनएसएसओ श्याम बहादुर थापा, सुनील जोशी, भैरव सिंह,भरत बोहरा, जगदीश तिलाड़ा, राजेश खर्कवाल कुंदन सिंह, राजेन्द्र नाथ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *